![]()
कपूरथला के मोहब्बत नगर में दिनदहाड़े एक प्लैटिना बाइक चोरी हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर को हुई और आरोपी की पूरी हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। मोहब्बत नगर निवासी राजन सहगल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर में खाना खा रहे थे। उनकी प्लैटिना बाइक (PB-09-AJ-4358) घर के बाहर खड़ी थी।इसी दौरान एक संदिग्ध युवक, जिसका चेहरा और सिर ढका हुआ था, बाइक के पास आया और उस पर बैठ गया। आरोपी ने पीड़ित को दिया धक्का जब राजन सहगल बाहर आए और उससे पूछताछ करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से राजन सहगल गिर गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। आरोपी तुरंत बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और सिटी थाना पुलिस को दी गई। सिटी थाना के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
कपूरथला में दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी:पीड़ित के विरोध करने पर धक्का दिया; सीसीटीवी में आरोपी कैद







