spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार:आरोपियों के पास से हेरोइन और 50 नशीली गोलियां बरामद, केस दर्ज




मोगा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की हैं। पहले मामले में, थाना बाघापुराना पुलिस ने गांव जीता सिंह वाला (चौधरी वाला) क्षेत्र में गश्त के दौरान दिलप्रीत सिंह (23) निवासी मोगा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दिलप्रीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज दूसरे मामले में, थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने महिमेवाला रोड पर गश्त के दौरान साहिल उर्फ शिंगारा उर्फ शालू निवासी बेदी नगर, मोगा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन और 50 नशीली गोलियां मिलीं। पुलिस ने साहिल के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। तीसरे मामले में, थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने गांव मानूंके से बलराज सिंह और हरमीत सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। मोगा पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles