spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में किशोर ने कमरे में फांसी लगाई:मृतक के परिजन बोले- पढ़ाई में होशियार था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा




लुधियाना के थाना जमालपुर क्षेत्र की बेअंत कॉलोनी में एक 17 वर्षीय किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ओमअंक नारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई पुष्कर ने बताया कि घटना घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में हुई। जब ओमअंक काफी देर तक नीचे नहीं आया, तो उसकी मां को चिंता हुई। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया, जहां ओमअंक का शव छत से लटका मिला। 10वीं कक्षा में 72% अंक लाया था मृतक परिवार के अनुसार, ओमअंक पढ़ाई में होशियार था और हाल ही में उसने सीबीएसई की 10वीं कक्षा 72 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। वह शतरंज का भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी था और पिछले 4-5 वर्षों से इस खेल में सक्रिय था। उसने राज्य स्तर पर भी कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। परिवार ने यह भी बताया कि ओमअंक के पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया था। जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। हालांकि, उसकी आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles