spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में आज भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट:50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान में 0.9° की गिरावट; बठिंडा सबसे गर्म




पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दिनों से मौसम बदला हुआ है। अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे पहुंचा हुआ है। सबसे अधिक गर्म बठिंडा रहा है, जहां तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज वीरवार को कुछ स्थानों पर तेज हवाएं व बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। हवाएं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। लू नहीं चलेगी। एक मई को कोई अलर्ट नहीं है। उसके बाद पांच मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज चार जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं। बारिश के पूर्वानुमान वाले जिलों की संख्या 13 है, जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। तापमान में गिरावट व दो जिलों में बारिश दर्ज राज्य में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच 10 जिलों का तापमान दर्ज हुआ, जबकि 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान 9 जिलों में रहा। अमृतसर में 1.1 डिग्री तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री, फरीदकोट में 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ 35.5 डिग्री, फाजिल्का में 2.2 डिग्री की कमी के साथ 35.4 डिग्री, फिरोजपुर में 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 34.9 डिग्री और पठानकोट कृषि केंद्र में 4.1 डिग्री की कमी के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो पठानकोट में सबसे अधिक 3.5 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि पटियाला में ट्रेस बारिश रिकॉर्ड की गई। अन्य जिलों में कोई रिकॉर्ड नहीं है। 2 मई से नया विक्षोभ एक्टिव होगा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय पाकिस्तान और कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से राज्य और आसपास के इलाकों में मौसम बदला हुआ है। पंजाब के ऊपर हवा का कम दबाव और चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से बादल, तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी हुई है। उत्तर पंजाब से लेकर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है, जो मौसम गतिविधियों को बढ़ा रही है। 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके असर से आने वाले दिनों में पंजाब समेत आसपास के इलाकों में फिर से मौसम बदल सकता है और बारिश व तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक पंजाब में 4 मई और 5 मई को कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 अप्रैल से 3 मई तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। फिर उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। आने वाले तीन दिन ऐसे रहेगा मौसम 1 मई – पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 2 मई – पठानकोट, होशियारपुर व रूपनगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 3 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles