spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी MLA भयाना ने सड़क निर्माण कराया शुरू:75 लाख से बनेगी ढाणा खुर्द-ढाणी पिरावली सड़क; जलघर पर 8.23 करोड़ खर्च




हांसी में विधायक विनोद भयाना ने बुधवार को गांव ढाणा खुर्द में ढाणा खुर्द से ढाणी पिरावली तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और भविष्य में भी विकास कार्य जारी रहेंगे। विधायक ने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर लगभग 75 लाख रुपए खर्च होंगे। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग थी। वहीं संबंधित विभाग को चार माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कई गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की जाएगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। इस सड़क से ढाणी पिरान, ढाणी कुम्हारान, दुर्जनपुर और बड़सी सहित कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्माण कार्य हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा कराया जाएगा। जलघर के निर्माण की घोषणा विधायक ने ढाणा खुर्द में जलघर (वॉटर वर्क्स) के निर्माण की भी घोषणा की। यह ग्रामीणों की एक प्रमुख मांग थी। राज्य सरकार ने इस परियोजना को स्वीकृति दे दी है, जिस पर लगभग 8 करोड़ 23 लाख रुपए खर्च होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। राजनीतिक मद्दों पर की टिप्पणी इस अवसर पर विधायक ने राजनीतिक मुद्दों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों से प्रभावित है। कार्यक्रम में राजपाल यादव, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, मार्केट कमेटी अध्यक्ष दिनेश धवन और निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles