spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana Irrigation Dept Special HoD Appointed | Satbir Singh Kadian


  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Irrigation Dept Special HoD Appointed | Satbir Singh Kadian | Water Management Expert

चंडीगढ़5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
डॉ. सतबीर सिंह कादियान को को सिंचाई विभाग में स्पेशल हेड ऑफ डिपार्टमेंट लगाया गया है। - Dainik Bhaskar

डॉ. सतबीर सिंह कादियान को को सिंचाई विभाग में स्पेशल हेड ऑफ डिपार्टमेंट लगाया गया है।

हरियाणा सरकार ने डॉ. सतबीर सिंह कादियान को सिंचाई विभाग में स्पेशल हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) नियुक्त किया है। सरकार के इस फैसले को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि 15 अप्रैल को में डॉ. कादियान को विभागीय कारणों से सस्पेंड किया गया था।

अब उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल करते हुए नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कादियान जल प्रबंधन और सिंचाई क्षेत्र के एक्सपर्ट माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य में जल संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था और पानी के कुशल उपयोग को लेकर सरकार विशेष फोकस कर रही है।

डॉ. सतबीर कादियान की नियुक्ति के ऑर्डर…

वाटर मैनेजमेंट-इरिगेशन की मॉनिटरिंग करेंगे

सरकारी ऑर्डर के अनुसार, स्पेशल HOD के रूप में डॉ. कादियान विभाग में वाटर मैनेजमेंट व इरिगेशन योजनाओं की मॉनिटरिंग और तकनीकी सुधार जैसे कामों में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे अपने अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर विभाग की कार्यप्रणाली को और मजबूत करेंगे।

डॉ. कादियान के 15 अप्रैल के सस्पेंशन ऑर्डर…

ब्यूरोक्रेसी में चर्चा का दौर शुरू

डॉ. कादियान को सस्पेंड करने के बाद इतनी जल्दी नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रशासनिक हलकों में चर्चा हो रही है। इसे सरकार का उन पर भरोसा और उनकी विशेषज्ञता पर विश्वास माना जा रहा है। सरकार ने पहले उनके सस्पेंशन का कारण सार्वजनिक नहीं किया था, लेकिन ब्यूरोक्रेसी में चर्चा थी कि मामला वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हो सकता है।

निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला स्थित हेड ऑफिस तय किया गया था। उस समय के आदेश पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल के साइन थे। अब नई जिम्मेदारी देने वाले पत्र पर भी उन्हीं के साइन हैं।

———————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

हरियाणा में इंजीनियर-इन-चीफ कादियान सस्पेंड:ACS सिंचाई विभाग की ओर से आदेश जारी, पंचकूला हेड ऑफिस से अटैच किया

हरियाणा सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ (YWS नॉर्थ) सतबीर सिंह कादियान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles