spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sonipat Teenagers Missing | 5 Boys Left for Haridwar, Police Case Filed



हरियाणा के जिला सोनीपत के कुंडली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ पांच किशोर (छात्र) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना 27 अप्रैल 2026 की शाम की है। परिजनों की शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद कुंडली थाना पुलिस ने अपहरण की संबंधित धाराओं के

.

हरिद्वार जाने की बात कहकर निकले थे दोस्त

कुंडली थाना में दी शिकायत में गांव सफियाबादकर्ता टेकचंद ने पुलिस को बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा भविष्य उर्फ गोलू (10वीं का छात्र) है। वह अपने चार अन्य दोस्तों तुषार, टोनी, भविष्य (पुत्र सुनील) और सौरव के साथ कल शाम करीब 5:30 बजे देखा गया था।

उसने बताया कि ये सभी दोस्त आपस में हरिद्वार जाने की योजना बना रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन लड़कों के पास मोबाइल फोन थे, उन्होंने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

लापता बच्चों का विवरण (हुलिया):

नाम उम्र कद पहनावा विशेष पहचान
भविष्य उर्फ गोलू 16 वर्ष 5’11” सफेद-नीली चेक शर्ट, नीली जींस रंग गेहुंआ, मजबूत शरीर
तुषार 16 वर्ष 5’10” काली टी-शर्ट, काली जींस गोल चेहरा, मजबूत शरीर
भविष्य (S/O सुनील) 16 वर्ष 5’10” क्रीम शर्ट, ब्लैक लाइनदार जींस दाहिने हाथ पर हनुमान जी का टैटू
सौरव 15 वर्ष 5’8″ क्रीम टी-शर्ट, काला लोअर चेहरा लंबा, रंग गेहुंआ
टोनी 15 वर्ष 5’5″ सफेद टी-शर्ट, लोअर

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लापता बच्चों के परिवारों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी सुराग न मिलने पर पुलिस की मदद ली गई। पुलिस को अंदेशा है कि बच्चे बिना बताए धार्मिक यात्रा या घूमने के इरादे से निकले हैं, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दर्ज हुआ मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की टीम और बारोटा चौकी से ASI राजपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती छानबीन के बाद, प्रार्थी टेकचंद की लिखित दरखास्त पर कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) और 84 JJ एक्ट के तहत केस रजिस्टर किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles