spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

30 कनाल में बनी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:फतेहाबाद के DTP कार्यालय ने की कार्रवाई; FIR दर्ज, भूना में हुआ निर्माण




फतेहाबाद जिले के भूना शहर में 30 कनाल जगह पर काटी गई अवैध कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय की ओर से बुलडोजर चलवा दिया गया। विकसित की जा रही इस अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को तोड़ दिया गया। इस मामले में कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, भूना निवासी अमन सिंह, प्रदीप बंसल और अनिल ग्रोवर द्वारा टोहाना रोड के पास करीब 30 कनाल भूमि में बिना विभागीय अनुमति के अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर डीटीपी कार्यालय की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से कॉलोनी में किए गए निर्माण, सड़कें और अन्य कार्यों को ध्वस्त करवा दिया।
पब्लिक हेल्थ के एसडीओ रहे ड्यूटी मजिस्ट्रेट इस कार्रवाई का नेतृत्व डीटीपी राज कीर्ति ने किया। उनके साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एसडीओ भागीराम मौजूद रहे। अभियान में जेई संदीप कुमार, जेई अंकित तथा एनफोर्समेंट ब्यूरो विंग की पुलिस टीम भी शामिल रही। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई-डीटीपी डीटीपी राज कीर्ति ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के कॉलोनी काटना नियमों का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जमीन या कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles