spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

17 सेकंड में सात बार मारे डंडे, वीडियो हुआ वायरल:मोबाइल चोरी के शक में युवक की पिटाई; सोनीपत में बस स्टैंड़ पर जमीन पर गिराकर पीटा




सोनीपत शहर के बस स्टैंड पर मंगलवार तड़के मोबाइल चोरी के शक में एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। सुबह करीब 4:50 बजे हुई इस घटना ने बस स्टैंड परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को डंडों से पीटता दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरा विवाद मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर शुरू हुआ, हालांकि घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी मामले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं। खास बात यह रही कि मारपीट सार्वजनिक स्थान पर हुई और काफी देर तक लोग तमाशबीन बने रहे। वहीं पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोबाइल चोरी के आरोप के बाद भड़का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद शर्ट पहने एक युवक रोते हुए बस स्टैंड के बाहर से एक अन्य युवक को पकड़कर परिसर में लेकर आया। उसने आरोप लगाया कि उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की गई है। युवक का दावा था कि तीन लोग उसके मोबाइल को लेकर भाग रहे थे, जिनमें से एक को उसने पकड़ लिया। इसी आरोप के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। 17 सेकंड में सात बार डंडों से किया हमला मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गुस्से में आए युवक ने कथित संदिग्ध की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में भी युवक पर लगातार डंडे बरसाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि महज 17 सेकंड के भीतर युवक पर सात बार डंडों से हमला किया गया। मारपीट के दौरान युवक के सिर में भी चोट लगने की बात सामने आई है। घटना के समय आसपास मौजूद लोग पहले स्थिति को समझने की कोशिश करते रहे और बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। बस चालक और परिचालकों ने कराया बचाव मारपीट बढ़ती देख बस स्टैंड परिसर में मौजूद बस चालक और परिचालक मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया और स्थिति को शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई लोगों ने मारपीट करने वाले युवक को भी फटकार लगाई और कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हिंसा पर नाराजगी भी जताई।
मौके का फायदा उठाकर भाग निकला युवक
घटना के दौरान हंगामे और भीड़ का फायदा उठाकर काली शर्ट पहने युवक मौके से फरार हो गया। उसके जाने के बाद मोबाइल चोरी का आरोप लगाने वाला युवक बस स्टैंड परिसर में बैठ गया और रोते हुए लोगों को अपनी आपबीती सुनाने लगा। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक बस स्टैंड परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। चोरी हुई या नहीं, अब भी बना हुआ है सवाल पूरे मामले में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में मोबाइल चोरी हुई थी या नहीं। न ही यह पुष्टि हो सकी है कि जिस युवक की पिटाई की गई, उसका कथित चोरी की घटना से कोई संबंध था या नहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं बस स्टैंड जैसे संवेदनशील सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस के पास नहीं पहुंची कोई शिकायत घटना का वीडियो सामने आने के बावजूद अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार न तो कोई शिकायतकर्ता सामने आया है और न ही किसी पक्ष ने कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और पुलिस की नजर भी पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles