Top 5 This Week

Related Posts

हिसार सांसद ने केंद्र-हरियाणा सरकार पर साधा निशाना:जयप्रकाश बोले- अब अमेरिका भारत से मुनाफा कमाएगा; भाजपा शासन में चल रही खर्ची-पर्ची




हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश शनिवार को जींद जिले के उचाना पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। सांसद ने पत्रकार वार्ता में विभिन्न मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। सांसद जयप्रकाश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने स्वयं स्वीकार किया है कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान भारत ने अमेरिका से काफी लाभ कमाया था, लेकिन अब अमेरिका भारत से मुनाफा कमाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा से पहले केंद्र में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। सांसद ने यह भी कहा कि एसआईआर के नाम पर उनके कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की तरह ठगी नहीं होने देंगे। पीएम मनमोहन के कार्यकाल को याद कर रही देश की जनता : जयप्रकाश जयप्रकाश ने आगे कहा कि 2014 में भाजपा सरकार बनने पर डॉ. मनमोहन सिंह ने भविष्यवाणी की थी कि एक समय देश की जनता कांग्रेस और यूपीए सरकार को याद करेगी। उन्होंने दावा किया कि आज देश की जनता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद कर रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत ने अमेरिका को घुटनों पर ला दिया था, जबकि आज भारत अमेरिका के सामने घुटने टेक रहा है। भाजपा की ईंधन बचाओ अपील पर टिप्पणी करते हुए सांसद ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साइकिल पर सैर करने निकले, लेकिन एक घंटे बाद हेलीकॉप्टर से सिरसा पहुंचे, साथ ही गाड़ियों का काफिला भी था। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता लाने की मांग की ताकि बार-बार पैसा खर्च न हो। सांसद ने पेपर लीक मामलों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक ‘खर्ची’ की चीज है। उन्होंने भाजपा के ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची’ के नारे को याद दिलाते हुए कहा कि अब वे यह कहना भूल गए हैं। जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में ‘पर्ची भी चलती है और खर्ची भी’। नौजवान स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा दिल्ली में ‘कॉकरोज जनता पार्टी’ के प्रदर्शन पर सांसद ने कहा कि देश का नौजवान अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा है और यह लड़नी भी चाहिए। उन्होंने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। जयप्रकाश ने पेपर लीक मामले को आज का नहीं बताया और कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने पर मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला भी हुआ था। व्यापम घोटाला से अब तक कितने बच्चे आत्महत्या कर चुके है। अब देश के नौजवानों के सामने आ चुका है इसलिए वो सड़कों पर आ गए । दिल्ली में यूथ कांग्रेस के युवा, कुरूक्षेत्र में दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। पेपर लीक सरकार करती है पानी की बौछारे हमारे युवाओं, नेताओं, कार्यकर्ता पर करते है। पेपर लीक करें रुपए जनता से लूट रहे है। न्याय की मांग करते है युवा उनको मारा जा रहा है। एसआईआर पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की तरह हमारा कार्यकर्ता हरियाणा में ठगी नहीं होने देगा। कार्यकर्ताओं से मिला था। हमारे पास रिपोर्ट आई है। हिसार लोकसभा में 75 प्रतिशत मैचिंग हो चुकी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें