spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में 20 से अधिक ट्यूबवेलों की बिजली केबल चोरी:गांव बिठमड़ा में एक ही रात में वारदात, पहले भी हो चुकी घटनाएं




हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में किसानों को नुकसान पहुंचाते हुए 20 से 25 खेतों में लगे ट्यूबवेलों की बिजली केबल चोरी कर ली। घटना का पता सुबह उस समय चला जब किसान अपने खेतों में पहुंचे। एक साथ बड़ी संख्या में हुई चोरी की इस वारदात से किसानों में भारी रोष है। गांव बिठमड़ा के हांसावाला माइनर के आसपास स्थित खेतों में किसानों ने सिंचाई के लिए अपने-अपने ट्यूबवेल लगाए हुए हैं। किसान अनिल जांगड़ा, राजेश धत्तरवाल सहित अन्य किसानों ने बताया कि देर रात अज्ञात चोर ट्यूबवेलों तक पहुंचे और बिजली की केबल काटकर अपने साथ ले गए। सुबह खेतों में पहुंचने पर किसानों को चोरी की जानकारी मिली। तार चोरी के 3 PHOTOS… 25 किसानों के खेतों में चोरी हुई किसानों ने बताया कि जब उन्होंने आसपास के खेत मालिकों से संपर्क किया तो पता चला कि इसी प्रकार की चोरी की वारदात करीब 20 से 25 किसानों के खेतों में हुई है। चोरों ने ट्यूबवेलों से केबल काटने के बाद नहर किनारे बैठकर उसका प्लास्टिक कवर उतार दिया और अंदर की तांबे की तारें निकालकर अपने साथ ले गए। मौके पर बड़ी मात्रा में केबल का प्लास्टिक और अन्य अवशेष बिखरे मिले। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इससे पहले भी बिजली केबल चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles