Top 5 This Week

Related Posts

हिसार में हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार:कार में छिपाकर ले जा रहा था नशीला पदार्थ; पुलिस ने दबोचा




हिसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अग्रोहा गोशाला के निकट कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 70.88 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा तस्करी में प्रयुक्त एक हुंडई आई-20 कार सहित गिरफ्तार किया है। हिसार एसपी के निर्देश तथा उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा किशोरी लाल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। गुप्त सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी थाना अग्रोहा में तैनात एसआई सुमेर सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध वाहन में नशीला पदार्थ ले जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्रोहा गौशाला के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर कार ड्राइवर के कब्जे से 70.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरजिंद्र सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव खुंडन, तहसील रतिया जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि हेरोइन कहां से लाई गई थी, इसे किसे सप्लाई किया जाना था तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्कर कौन-कौन हैं। पुलिस नशा तस्करी की पूरी सप्लाई चेन का खुलासा करने के लिए जांच में जुटी हुई है। नशा तस्करी के खिलाफ जारी रहेगा अभियान हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें