![]()
हिसार के गांव खरड़ में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला घोंटा गया है। गांव खरड़ के पास बने एक कोठरे में महिला की लाश मिली है। महिला की उम्र करीब 40 से 42 साल के बीच बताई जा रही है। रविवार सुबह लोग खेतों के रास्ते से जा रहे थे तो उन्होंने महिला का शव देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। महिला के हाथ पर पासोरानी और सीमारानी लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार शव के पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को नागरिक अस्पताल हिसार पहुंचा दिया गया है। पुलिस को शक कहीं और से लाकर फेंका गया है शव शव के आसपास गहन जांच के बाद पता चला है कि इस शव को कहीं और से यहां लाकर फेंका गया है। महिला के हाथ भी रस्सी से बंधे मिले हैं। पुलिस का कहना है कि 24 घंटे के अंदर ही महिला की हत्या की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी ताकि पता चल सके इसे यहां कैसे लाकर फेंका गया है। आसपास बाइक और गाड़ियों के टायर के निशान भी मिले हैं। रामायण टोल से पहले एक कच्चा रास्ता गांव खरड़ की ओर जाता है। यहां एक फैक्ट्री भी बनी हुई है। रामायण टोल के साथ बनी फैक्ट्री के साथ है रास्ता घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम इस नतीजे पर पहुंची है कि महिला की हत्या इस कोठरी में नहीं, बल्कि कहीं और की गई है। रामायण टोल प्लाजा से बनी फैक्ट्री के साथ एक रास्ता गांव खरड़ के खेतों में जाता है। आशंका है कि हत्यारों ने इसी सुनसान रास्ते का फायदा उठाया। पुलिस अब टोल प्लाजा, कच्चे रास्ते और फैक्ट्री के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालेगी, ताकि संदिग्ध गाड़ियों और बाइक सवारों का सुराग लगाया जा सके।
Source link
हिसार में महिला की गला घोंटकर हत्या:खेत में मिला शव, हाथ-पैर रस्सियों से बंधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हाथ पर पासोरानी लिखा







