spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में कार्तिक गैंग पर पुलिस की दबिश:पटेल नगर में हुड़दंग मचाते 10 आरोपी काबू, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद




हिसाार जिले के सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाली पीएलए पुलिस ने वाल्मीकि मोहल्ला, पटेल नगर में कार्रवाई करते हुए कार्तिक गैंग के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और लोहे का कापा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी कार्तिक के घर के बाहर 10-12 युवक अवैध हथियारों के साथ हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागकर घर में छिप गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 10 युवकों को पकड़ लिया, जबकि 2-3 आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में नसीब, सागर, विजय, राहुल, साहिल, जगनू, गगन, मस्ताना और प्रिंस शामिल हैं। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट 25 (1-B)(a)और बीएनएस की धाराएं 112, 190, 191(2), 191(3), 194 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश पीएलए चौकी इंचार्ज एएसआई अनूप ने बताया कि नसीब के पास से दो नाली बंदूक और जिंदा कारतूस मिले, जबकि सागर के पास से लोहे का कापा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कुल तीन जिंदा कारतूस भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियारों के साथ हुड़दंग कर रहे थे, जिससे आमजन में दहशत फैल रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को बस में बैठाकर चौकी लाया और आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles