spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार की जेल नंबर एक में रहेगा निलंबित SHO:गैंगस्टरों से खतरा बताने पर कोर्ट ने बदली जेल; शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी




फतेहाबाद के सदर थाना के मालखाने से शराब की पेटियां गायब करने के मामले में फंसे तत्कालीन SHO की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। पूर्व SHO प्रहलाद सिंह को अब अगले 14 दिन हिसार की जेल नंबर एक में बिताने पड़ेंगे। प्रहलाद सिंह के वकील ने कोर्ट में हवाला दिया कि एसएचओ रहते प्रहलाद सिंह ने कई गैंगस्टरों को पकड़ा था। ऐसे में अगर जेल नंबर दो में उनको गैंगस्टरों से खतरा रहेगा। इसलिए कोर्ट ने उसे जेल नंबर एक में भेजने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि, फतेहाबाद में किसी भी अपराधी या अभियुक्त को पकड़े जाने पर उसे हिसार में जेल नंबर दो में भेजा जाता है। बता दें कि, डीजीपी अजय सिंघल तक शिकायत पहुंचने के बाद एसपी निकिता खट्‌टर ने एएसपी दिव्यांशी सिंगला से सदर थाने के मालखाने की जांच करवाई। वहां मालखाने की 211 पेटियों को कागजों में नष्ट दर्शाया हुआ पाया गया जबकि हकीकत में ये पेटियां थाने में ही खड़े कंटेनर में रखी हुई थी। इसके बाद एसपी ने एसएचओ पर एफआईआर करवाई। उसे सस्पेंड कर पूरे सदर थाने के स्टाफ को बदल दिया। प्रहलाद सिंह की जगह प्रहलाद राय को नया एसएचओ लगाया। मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी गई। 9 पुलिसकर्मियों-कर्मचारियों के दर्ज किए गए बयान पुलिस की ओर से कोर्ट में 11 पेज का रिमांड पत्र पेश किया गया, जिसमें जांच से संबंधित सारे पहलु लिखे गए हैं। सदर थाने के 9 कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें मालखाना मोहर्रर, असिस्टेंट मोहर्रर, सिपाही, ड्राइवर, होमगार्ड जवान और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। अब कुछ होमगार्ड भी जांच के दायरे में आ गए हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संभावना भी जताई गई है। इससे पहले एसएचओ प्रहलाद सिंह, मालखाना इंचार्ज कमल कुमार को सस्पेंड किया जा चुका है। चाबी नहीं मिली तो तुड़वाया गया कंटेनर का ताला इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जांच के दौरान एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने जब्त की गई शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान मालखाने में रखे कंटेनरों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया। जब कंटेनर को जांचा गया तो उसके पीछे दरवाजे पर ताला लगा मिला। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से चाबी मांगी गई, लेकिन चाबी नहीं दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने ताला तुड़वाकर कंटेनर खोला और अंदर रखी शराब की पेटियों का रिकॉर्ड से मिलान किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles