हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे पर गुम्मा के समीप बीती शाम को एक महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने इस मामले में पंजाब के 9 युवकों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। जोगिंद्रनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार- गुम्मा निवासी पूनी देवी बुधवार शाम करीब छह बजे सड़क किनारे अपनी सब्जी की दुकान लगा रही थीं। इसी दौरान, तीन से चार मोटरसाइकिल पर सवार 9 युवक अचानक वहां पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मंडी की ओर भागने लगे। पूनी देवी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने भाग रहे आरोपियों का पीछा किया और पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते आरोपियों को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया। बाद में पता चला कि इस घटना में कुल नौ युवक शामिल थे, जिन्हें ग्रामीणों ने मिलकर पकड़ा। पुलिस कार्रवाई और जांच कुछ देर बाद जोगिंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इन युवकों का किसी बड़े गिरोह से संबंध है या वे किसी अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Source link
हिमाचल में पंजाब के 9 युवक पकड़े:महिला की चीन झपटने के आरोप, स्थानीय लोगों ने पकड़े और पुलिस के हवाले किए







