पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट और काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन कांग्रेस में शामिल हुए। पंजाब कांग्रेस प्रधान व लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मौजूदगी में आज पार्टी जॉइन की। वड़िंग ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। जल्दी ही राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे कांग्रेस में शामिल होने के बाद एडवोकेट वासु रंजन ने कहा कि वह पूरे पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे। वह युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे और वर्ष 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और जल्द कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प उन्होंने यह भी कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों, पार्टी के कार्यों तथा देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानी देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की सोच को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। राहुल गांधी की देश को जोड़ने व नफरत की दुकान बंद करने के लक्ष्य को साकार करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। पंजाब के कई मुद्दे हाईकोर्ट में उठाए एडवोकेट वासु रंजन लंबे समय से जनहित के मुद्दों को उठाते आ रहे हैं। वह हरियाणा के अंबाला जिले के रहने वाले हैं। चाहे शंभू बॉर्डर खोलने का मामला हो, पंजाब सरकार द्वारा एफआईआर डाउनलोड करने पर 80 रुपये शुल्क लगाने का मुद्दा हो या बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने का विषय, इन सभी मामलों में उन्होंने समय-समय पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके अलावा, काउंसिल ऑफ लॉयर्स के माध्यम से वे गरीब और जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद करते आ रहे हैं।
Source link
