spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में 2 बच्चों के पिता की मौत:कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक बच्चा घायल, पीलिया देकर लौट रहे थे




हरियाणा के हांसी में भिवानी रोड पर मिलकपुर गांव के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में कार में सवार एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान विकास नगर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोनू अपने परिवार के साथ भिवानी जिले के गांव सुई गया था। वह अपनी मामा की बेटी को बेटा होने पर ‘पीलिया’ (छुछक) देने के बाद वापस हांसी लौट रहा था। रविवार देर रात करीब 12 बजे जब उसकी कार मिलकपुर गांव के पास पहुंची, तो उसने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर ने अचानक मोड़ ले लिया, जिससे कार सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। ट्रैक्टर ड्राइवर हुआ फरार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मोनू और उसके साथ बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल बच्चे को हिसार रेफर किया मोनू के परिवार के अन्य सदस्य, जो पीछे आ रहे थे, तुरंत दोनों घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने उसे हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 2 बच्चों का पिता था पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोनू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मोनू अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी सहित दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles