spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में जीजा पर गोली चलाने वाला साला अरेस्ट:घरेलू विवाद में पिस्टल से की थी फायरिंग, पुलिस ने जब्त की आई-20 कार




हांसी जिले के आर्य नगर में घरेलू विवाद के दौरान जीजा पर गोली चलाने के मामले में शहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी कमल चैची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया था, जिसके दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई आई-20 कार भी बरामद कर ली गई। सहायक उप निरीक्षक रामपाल ने बताया कि 30 जून 2026 को आर्य नगर निवासी गुरदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते गुरदीप का साला कमल चैची पुत्र रतन सिंह, निवासी वार्ड नंबर-5, श्याम लाल ढाणी, हिसार उसके घर पहुंचा था। जान से मारने की नीयत से किया हमला दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर आरोपी कमल चैची ने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम की सहायता से घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कराया। पुलिस ने मौके से एक खोखा (खाली कारतूस) तथा अन्य भौतिक साक्ष्य बरामद कर कब्जे में लिए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कमल चैची को गिरफ्तार कर न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस कर रही पूछताछ रिमांड के दौरान गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आई-20 कार को सालासर क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles