spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा रोडवेज बस का मंत्री ने पीछा किया,VIDEO:छात्राओं को बैठाए बिना निकला, गौतम ने रुकवाकर वापस भेजा; ड्राइवर-कंडक्टर चार्जशीट




हरियाणा के पलवल में सोमवार को एक रोडवेज बस स्टॉप पर खड़ी छात्राओं को बिना बैठाए आगे निकल गई। इसकी जानकारी मिलने पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बस का पीछा कर उसे रुकवाया। उन्होंने ड्राइवर को फटकार लगाते हुए बस को वापस बस स्टॉप पर ले जाने और सभी छात्राओं व यात्रियों को बैठाकर गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंत्री गौरव गौतम ड्राइवर से बात करते हुए दिख रहे हैं। उधर, मामला सामने आने के बाद पलवल रोडवेज डिपो के जनरल मैनेजर (GM) जितेंद्र यादव ने ड्राइवर सोनू और कंडक्टर धर्मेंद्र कुमार को चार्जशीट कर दिया है। बस रोकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका जानकारी के अनुसार, कॉलेजों की छुट्टी के बाद कुछ छात्राएं पलवल-बड़ौली मार्ग स्थित बस स्टॉप पर खड़ी थीं। दोपहर करीब 2 बजे हसनपुर से पलवल जा रही हरियाणा रोडवेज की बस वहां पहुंची। छात्राओं ने बस रोकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर बस नहीं रोककर आगे निकल गया। मंत्री ने काफिला रुकवाकर किया पीछा घटना की सूचना मिलने पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपना काफिला रुकवाया और रोडवेज बस का पीछा किया। कुछ दूरी पर बस को रुकवाया गया। मंत्री ने ड्राइवर से छात्राओं को छोड़कर जाने का कारण पूछा और इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने ड्राइवर को तुरंत बस वापस बस स्टॉप पर ले जाने के निर्देश दिए। बस वापस पहुंची, छात्राओं और यात्रियों को बैठाया मंत्री के निर्देश के बाद बस वापस बस स्टॉप पर पहुंची। वहां इंतजार कर रही छात्राओं, महिलाओं और अन्य यात्रियों को बस में बैठाया गया। इसके बाद बस सभी यात्रियों को लेकर पलवल के लिए रवाना हुईं। मंत्री बोले- अनिल विज से करेंगे शिकायत खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- हरियाणा रोडवेज के खिलाफ इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इस मामले की शिकायत परिवहन मंत्री अनिल विज से की जाएगी। साथ ही दोषी ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश भी की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles