spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में 14 जिलों में लू का अलर्ट:अगले 2 दिन और बढ़ेगा तापमान, 11 जून से बारिश के आसार; रोहतक सबसे गर्म




हरियाणा में फिर से एक बार गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि दक्षिणी हरियाणा के नारनौल-महेंद्रगढ़ में सोमवार शाम को हुई बारिश से वहां कुछ राहत मिली, मगर आज मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। रोहतक सबसे गर्म रहा 8 जून को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 43.6 डिग्री, अंबाला में 42.4 डिग्री, सिरसा में 42.0 डिग्री, करनाल में 42.0 डिग्री तथा चंडीगढ़ में 41.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महेंद्रगढ़ शहर में यह 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में 1.5 मिलीमीटर वर्षा भी दर्ज की गई। आज इन जिलों में चलेगी लू मौसम विभाग ने आज 9 जून के लिए प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव (लू) की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में दोपहर के समय तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दो दिन बढ़ेगा तापमान अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने की संभावना है। इसके चलते गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है। हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के संकेत हैं। 11 जून से बारिश की आशंका मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 जून को कई स्थानों पर वर्षा गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। वहीं 13 और 14 जून को भी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 12 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं इसके अलावा 11 और 12 जून को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 11 से 14 जून के दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दोपहर को अनावश्यक न निकलें बाहर विशेषज्ञों का कहना है कि लू के प्रभाव को देखते हुए लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles