spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में सीवरेज-मैनहोल की लापरवाही पर सरकार सख्त:निगरानी के लिए 7 समितियां गठित, मंत्री बोले-सुरक्षा नियम तोड़े तो अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी




हरियाणा में सीवरेज और मैनहोल में होने वाले हादसों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा उपायों की अनदेखी से किसी कर्मचारी की जान जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने प्रदेश में सीवरेज और मैनहोल से जुड़े कार्यों की निगरानी के लिए 7 समितियां गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक समिति में मुख्य अभियंता, संबंधित सर्कल के अधीक्षण अभियंता और संबंधित मंडल के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) शामिल होंगे। समितियां नियमित रूप से फील्ड में जाकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करेंगी और अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेंगी। रिपोर्ट तत्काल मंत्री के समक्ष रखी जाएगी। अब जानिए क्या मंत्री के निर्देशों में क्या है खास… सभी डीसी करेंगे हर महीने समीक्षा : गंगवा कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश के सभी डीसी को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपनी मासिक समीक्षा बैठकों में मैनहोल और सीवरेज कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन की समीक्षा करें। साथ ही राज्य सरकार के निर्देशों और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करवाएं। सरकार का स्पष्ट संदेश: सीवरेज-मैनहोल के काम में सुरक्षा से समझौता हुआ तो केवल ठेकेदार ही नहीं, संबंधित अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles