spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा के SDO का शव कार में मिला:यूपी में पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली गाड़ी, दरवाजे लॉक, बज रहा था म्यूजिक; मुंह खून से सना था




हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम तैनात एसडीओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बुधवार को यूपी के बागपत जिले में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल में निर्माणाधीन सीएनजी पंप के पास कार में ड्राइविंग सीट पर पड़ा मिला। गश्ती पुलिस ने सबसे पहले यह शव देखा। इसके बाद जांच में कार के दरवाजे अंदर से लॉक मिले, जबकि म्यूजिक चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह कार के शीशे तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक का मुंह खून से सना था। पुलिस ने कार की तलाश ली, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बागपत पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दीपक यमुनानगर से पलवल के लिए निकले थे। यहां कैसे पहुंचे, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल से मामले की जांच शुरू की है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा घटनाक्रम… पुलिस कर रही मामले की जांच उधर, इस संबंध में रमाला थाना इंस्पेक्टर सूर्यदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। परिवार से जानकारी जुटाई जा रही है। शादीशुदा थे दीपक, दो बच्चों के पिता परिवार के मुताबिक, दीपक पलवल के सिहोल गांव का रहने वाला था। वे शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। दो भाइयों में दीपक छोटा था। परिवार का कहना है कि वर्तमान में यमुनानगर नगर निगम में तैनात थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles