![]()
कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल में 15 वर्षीय लड़की से रेप के मामले को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रदेश भर में नर्सिंग आफिसर आज दो घंटे के लिए सांकेतिक हड़ताल रखेंगी।
नर्सिंगग एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता के अनुसार नर्सिंग स्टाफ के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। महिला आयोग अध्यक्ष को भी समझना चाहिए कि सामने नर्सिंग ऑफिसर भी महिलाएं ही हैं, जिनकी सार्वजनिक तौर पर बेइज्जती की गई। वे इस प्रकार से अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए पहले सांकेतिक हड़ताल करने का फैसला लिया है।
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के ” छोड़ूं आपकी बेटी को किसी के साथ 15 मिनट एक कमरे में” वाले बयान पर नर्सों में नाराजगी फैल गई है। सोमवार को केवल कुरूक्षेत्र के कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश में वर्क सस्पेंड रखा गया था। लेकिन अब यह विरोध प्रदेश भर में शुरू हो गया है।
उधर, ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्स फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेटर लिखा है। इन्होंने राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया को पद से हटाने की मांग की है। भाटिया की इन दो टिप्पणियों पर नर्सें नाराज… अब जानिए रेणू भाटिया ने अस्पताल स्टाफ से क्या-क्या कहा था… 29 मई को लड़की से रेप हुआ 29 मई को पास के एक गांव की 15 साल की लड़की अपने पिता के साथ अस्पताल आई थी। उसके पिता को भर्ती कर लिया गया था। इसी दौरान लड़की ने भी पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसने OPD में जांच कराई। वहां डॉक्टर शैली ने उसे फीमेल वार्ड में भर्ती कर लिया। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर शैली ने लड़की को OPD में ले जाकर कई बार उसके साथ रेप किया। जब लड़की को खून बहने लगा, तो उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद लड़की ने सीनियर डॉक्टरों को अपने साथ हुए रेप की जानकारी दी। इसके बाद डॉ. शैली अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। 31 मई को डॉ. शैली के खिलाफ केयूके थाने में पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शैली की सेवाएं समाप्त कर दीं। 1 जून को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी डॉक्टर ने कहा कि “मुझसे गलती हो गई”।
Source link
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की स्ट्राइक:महिला आयोग चेयरपर्सन से विवाद, माफी व इस्तीफे पर अड़ी नर्सिंग एसोसिएशन







