spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सुनीं लोगों की समस्याएं:फरीदकोट में समाधान के दिए निर्देश, जैतो में 31 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत




फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अपने कार्यालय में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत हलके के लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा फरीदकोट जिले के जैतो विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत करवाने के लिए उनका धन्यवाद भी किया। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि जब भी वे हलके में होते हैं, उनकी कोशिश रहती है कि लोगों की ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का व्यक्तिगत तौर पर समाधान करवाया जाए। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सुनी लोगों की समस्याएं इसी कड़ी में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द हल किया जाए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि पंजाब के लोग सरकार की कार्यप्रणाली से खुश हैं, क्योंकि सरकार ने चुनाव से पहले किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया है।
मुख्यमंत्री मान को दिया धन्यवाद स्पीकर संधवां ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद करते हुए बताया कि दो दिन पहले ही जैतो हलके में लगभग 31 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य शुरू किए गए हैं, जिससे पीने के पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। इसके अलावा खेल स्टेडियम के लिए भी विशेष ग्रांट जारी की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles