spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली:तड़के ही ताबड़तोड़ फायरिंग, कारोबार-लेनदेन में हमले की आशंका, कुरुक्षेत्र पुलिस जांच में जुटी




हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर के गांधी नगर में रविवार तड़के फायरिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में गांधी नगर निवासी 20 साल के अमन और प्रिंस (20) घायल हो गए। दोनों को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब साढ़े 3 बजे की हुई है। अमन और प्रिंस सुबह गांधी नगर में मौजूद थे। इसी दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवक पहुंचे और दोनों पर फायरिंग कर दी। इसमें अमन को 2 और प्रिंस को एक गोली गई। सुबह-सुबह फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने पहुंचाया अस्पताल फायरिंग में घायल हुए अमन और प्रिंस को उनके साथियों ने तुरंत कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। जुआ-सट्टेबाजी के विवाद से जुड़ रहा मामला सूत्रों के मुताबिक मामला जुआ और सट्टेबाजी के कारोबार से जुड़ा लग रहा है। यहां गांधी नगर में कुछ लोग कथित तौर पर जुआ और सट्टेबाजी का काम करते हैं। अमन और प्रिंस का नाम भी इस नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। आशंका है उन पर फायरिंग भी कारोबार या पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हुई। बदमाशों का पीछा, नाले में गिरी स्कॉर्पियो वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार होने लगे। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और घायल युवकों के साथी बाहर निकल आए। उन्होंने आरोपियों का पीछा किया। भागने की कोशिश में आरोपियों की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर एक नाले में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुरानी रंजिश का मामला- सुनील कुमार DSP हेडक्वार्टर सुनील कुमार ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है, क्योंकि आरोपियों का पहले भी घायलों के साथ झगड़ा हुआ था। इसमें उनकी गिरफ्तारी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को 5 खाली खोल बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने वारदात में इस्तेमलाल स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles