spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी:परिवार के काम पर जाने का उठाया फायदा; टूटा ताला और बिखरा सामान मिला




सोनीपत जिले के एक गांव में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने परिवार के सदस्यों के घर से बाहर होने का फायदा उठाते हुए मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारी का लॉकर खंगाल डाला। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब परिवार की महिला सदस्य घर पहुंची। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घर पहुंची महिला तो टूटा मिला ताला गांव नाहरी की खादर कॉलोनी निवासी रानेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। एक जून को उसके पिता महेश सिंह अपने काम पर गए हुए थे। शाम करीब पांच बजे उसकी माता नागवती घर पहुंची तो मकान का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की आशंका हुई। अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी परिजनों ने जब घर की जांच की तो पाया कि अज्ञात चोर अलमारी का लॉकर भी तोड़ गए हैं। शिकायत के अनुसार चोर घर से करीब 16 ग्राम सोने की चेन और दो सोने के लॉकेट, लगभग 60 ग्राम चांदी तथा 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद बारोटा पुलिस चौकी में तैनात एएसआई संजय ने मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया चोरी की घटना सामने आने पर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने तहरीर तैयार कर थाना कुंडली भेजी, जहां अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 331(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच अधिकारी शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles