spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में जानलेवा हमले के तीन आरोपी अरेस्ट:घर पर ईंट फेंकी, किया गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, ग्रामीण ने पीछे हटकर बचाई जान




सोनीपत पुलिस ने कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।इस संबंध में, आनंद निवासी गांव बरही, सोनीपत ने 1 मई 2026 को थाना HSIIDC बरही में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि यह घटना 30 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6:48 बजे हुई थी। शिकायतकर्ता आनंद के अनुसार, जब वह अपने घर पर मौजूद थे, तब रोहित निवासी गांव बड़ी, प्रिंस निवासी गन्नौर, रितिक, नवीन उर्फ सरपंच, अमित उर्फ काली उर्फ कालू और दो अन्य व्यक्ति उनके घर में ईंट फेंकते हुए घुस आए। सभी ने आनंद के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए, जिन्हें देखकर सभी आरोपी सड़क की ओर भाग गए। सड़क पर उनकी एक बैलेनो कार और दो बाइक खड़ी थीं। रोहित, रितिक और प्रिंस कार में बैठकर भाग गए, जबकि उनके चार साथी बाइकों पर फरार हो गए। वे मौके पर एक बाइक छोड़ गए थे। जान से मारने की नीयत से चढ़ाई गाड़ी आनंद ने बताया कि, कार को रोहित बहुत तेज रफ्तार से गन्नौर की तरफ भगाकर ले गया और आगे से वापस मोड़कर हमारी तरफ बहुत तेज गति से लेकर आया। मैं व मेरे परिवार के सदस्य सड़क पर खड़े थे। रोहित ने हमें जान से मारने की नियत से गाड़ी हमारी तरफ कर दी हम एक दम पीछे हट गए। फिर रोहित व उसके साथी कार को बरही की तरफ से वापस मोड़कर लाए व सड़क के साथ खड़ी मेरी पत्नी, मेरा भतीजा शोमपाल व मुझे जान से मारने की नीयत से सीधी टक्कर मारी, जिसके बाद सड़क पर खड़ी एक कार मे रोहित की गाड़ी की साइड लगकर गाड़ी पलट गई। मेरी पत्नी, भतीजा शोमपाल व मुझे चोट लगी और हम इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गन्नौर गए, जहां से हमें खानपुर रेफर कर दिया। तीन आरोपियों को किया गया अरेस्ट थाना प्रबंधक HSIIDC बरही, उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक सुनील ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीन आरोपियों राहुल उर्फ़ पिटर निवासी गांव गुमड़ जिला सोनीपत, नवीन उर्फ़ सरपंच निवासी गांव चिरस्मी जिला सोनीपत हाल निवासी हरिनगर, गन्नौर जिला सोनीपत व रितिक निवासी शास्त्री कॉलोनी, सोनीपत को गिरफ्तार किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles