spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सीएम सैनी से मिले सिरसा के चेयरमैन:शहर की सड़कों की समस्या से कराया अवगत, बोले-पब्लिक हेल्थ विभाग का सहयोग नहीं




सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप आज बुधवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से मिले। इस दौरान सीएम नायब सैनी को शहर में सड़कों एवं गलियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। चेयरमैन वीर शांति ने सड़कों और गलियों की समस्या का ठीकरा ठेकेदारों एवं पब्लिक हेल्थ पर फोड़ा है। चेयरमैन वीर शांति ने सीएम सैनी को शहर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि शहर में सीवरेज एवं पेयजल पाइप लाइन के कार्य में पब्लिक हेल्थ का सहयोग नहीं मिल रहा है। जिस कारण संबंधित ठेकेदार भी अपना काम जिम्मेदारी से नहीं कर रहे हैं। सभी कार्य अस्त-पस्त है। नगर परिषद में रिक्त पदों की समस्या से भी अवगत कराया। इस पर उन्होंने सीएम से कार्रवाई की मांग की। हालांकि, सीएम नायब सिंह सैनी का सिरसा दौरा है। वे इस बार ग्रीवांस मीटिंग में आने वाले हैं। शहर की समस्याओं को लेकर आमजन में काफी रोष है। क्योंकि सड़कों और गलियों की बदहाली है और सीवरेज व पेयजल की भारी समस्या है। इससे पहले वे सीएम से मिलने चंडीगढ़ पहुंच गए, ताकि इन कार्यों पर अमल किया जा सके। सीएम से कहा, कई कार्यों की स्वीकृति मिली, पर काम धीमा चल रहा जैसा कि चेयरमैन की ओर से सीएम को पत्र सौंपा गया है, उसमें लिखा है कि शहर में अनेक गलियां एवं सड़कों की स्वीकृति मिलने के बावजूद वहां सीवर लाइन व पेयजल पाइपलाइन नहीं डाली गई है। कई क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य होने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। यदि पेयजल और सीवर लाइन नहीं डाली गई तो नई सड़कें दोबारा उखाड़नी पड़ेगी। जिससे डबल धन का खर्च होगा। अमृत योजना के तहत शीघ्र पेयजल व सीवर लाइन का कार्य करवाया जाए। सीएम को सौंपे पत्र में इन समस्याओं का जिक्र नगर परिषद में पिछले काफी समय से कई पद रिक्त पड़े, जिस कारण आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे। जिनमें वार्डों में टेंडर समय पर जारी नहीं हो रहे। मकानों के नक्शे समय पर पास नहीं हो रहे। शहर में पेयजल की भारी समस्या है। नगर परिषद की नई बिल्डिंग को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। संबंधित ठेकेदार ये कहकर जिम्मेदार टाल देते हैं कि पब्लिक हेल्थ सहयोग नहीं कर रहा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles