spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में हाईटेंशन लाइन छूने से दो युवकों की मौत:मशीन से चारा बनाते समय लगा करंट, परिजनों का आरोप-बिजली निगम की लापरवाही


सिरसा में बिजली की 11 हजार वोल्टेज लाइन का करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों खेत में पशुओं के लिए मशीन से चारा बना रहे थे। खेत में बिजली की तारें काफी नीची हैं, जिससे तारों के छुने से करंट लग गया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लग

.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा गांव संगर और बुर्जकर्मगढ के पास हुआ और दोनों मृतक रोड़ी के रहने वाले हैं। इनमें 19 वर्षीय देवेंद्र सिंह और 19 वर्षीय दलजीत सिंह शामिल है। परिजनों ने दैनिक भास्कर टीम को बताया कि बुर्जकर्मगढ़ में नागोकी के हिमांशु मेहता का खेत है और नागोकी के ही ठेकेदार जसमीत सिंह ने करीब 4-5 एकड़ में मक्की चारा काटने का ठेका लिया हुआ था। ठेकेदार के कहने पर देवेंद्र और दलजीत सिंह साइलेज मेकर मशीन (चारा बनाने की मशीन) लेकर काम के लिए गए हुए थे।

चश्मदीद जगदीप ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, वह और देवेंद्र व दलजीत शुक्रवार सुबह से खेत में चारा बनाने का काम कर रहे थे। वहां खेतों में बिजली लाइन बिलकुल नीची है और लाइट भी काटी हुई नहीं थी। शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे वह ट्रैक्टर पर था और देवेंद्र व दलजीत ट्राली में चारा डाल रहे थे। उसी समय देवेंद्र और दलजीत जैसे ही ऊपर की ओर खड़े हुए तो बिजली की तारों से भिड़ गए। गर्दन पर करंट से गहरा निशान हो गया और बेहोश होकर गिर पड़े।

बुर्जकर्मगढ में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और खड़ी मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली। ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें

बुर्जकर्मगढ में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और खड़ी मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली। ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें

रात को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

परिजन बोले, इसके बाद दोनों को घायलवस्था में गाड़ी से पहले निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। रात्रि को डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं और घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंची।

हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर और मशीन, तारें बिलकुल छुती हुई गुजर रही

हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर और मशीन, तारें बिलकुल छुती हुई गुजर रही

परिजन बोले, बिजली निगम ने नहीं हटाई लाइनें

मृतक के परिजनों का आरोप है कि बिजली निगम और सरकार बार-बार हाईटेंशन लाइनें हटाने का दावा किया जा रहा है। मगर धरातल पर असलियत कुछ और हैं। बिजली निगम को इस तरह की लाइनें हटाने को पहले भी कहा गया है, पर कोई संज्ञान नहीं लिया। बिजली निगम की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। अगर लाइनें ऊंची होती या हटाई गई होती तो यह नौबत नहीं आती। इसलिए बिजली निगम के संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर जाए।

परिजन बोले, खेत मालिक ने भी यह लाइनें नहीं हटवाई और चारा काटते समय उसने कहा था कि सप्लाई बंद करवा दी है। देवेंद्र और दलजीत दिनभकर काम करते रहे। शाम को ये हादसा हो गया। गनीमत रही कि साथ काम करने वाले अन्य युवक बच गए। पास में दो से तीन मशीन से कटा हुआ चारा युवक ट्रैक्टर व ट्राली में डालकर नागोकी में सप्लाई करने में लगे थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles