Related Posts

सिरसा में पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला:बहस के बीच तलवार और कापा से वार; महिला, पति व देवर लहूलुहान


सिविल अस्पताल में घायलों को लाया गया एंबुलेंस से

सिरसा के पुराने हाउसिंग बोर्ड एरिया में एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि पड़ोसियों ने तेजधार हथियार और डंडों से हमला किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

जानकारी के अनुसार, पुराना हाउसिंग बोर्ड एरिया में परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान पड़ोसी वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 351(2), 333 BNS के तहत केस दर्ज किया है।

पांव पर बांधी पट्‌टी

दो भाइयों में बड़ा है, प्राइवेट जॉब कर रहा

पीड़ित अंकुश बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट काम करता है और दो भाइयों में बड़ा है। बीती रात करीब दस बजे उसके पिता और भाई के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। उसी समय पड़ोसी योगेश गाली-गलौज करते हुए आया और कहा कि मोहल्ले में झगड़ा क्यों कर रखा है। इसके बाद योगेश, मंथन, अमित और योगेश का पिता घर में घुस गए। योगेश ने कापा से उसके भाई पुलकित के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

महिला को भी मारी चोटें

अंकुश ने बताया कि जब वह बीच-बचाव करने गया तो अमित ने उस पर तलवार से हमला कर दिया और डंडे से हाथ व कंधे पर वार किए। उसकी पत्नी पूजा बचाव में आई तो हमलावरों ने उस पर भी डंडे बरसाए। झगड़े में महिला के पिता और देवर को भी सिर पर चोटें आईं। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी हथियार सहित फरार हो गए।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और मेडिकल करवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें