spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में तिरंगे के अपमान पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:अमेरिका का झंडा और राष्ट्रपति का पुतला फूंका, सरकार से कार्रवाई की मांग




सिरसा जिले की उप तहसील गोरीवाला के अंबेडकर चौक पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका का झंडा और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन में भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगभग तीन सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर अमेरिका के एक नागरिक द्वारा भारतीय तिरंगे के अपमान का एक वीडियो सामने आया था। ग्रामीणों ने इस घटना को केवल राष्ट्रीय ध्वज का ही नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान का अपमान बताया। प्रदर्शनकारी बोले- भारतीय ध्वज का अपमान सहन नहीं प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण विरोध स्वरूप अमेरिका का झंडा और पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारी गुरप्रीत ने कहा कि भारत के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारतीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो भविष्य में भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखा जाएगा। गोरीवाला के अंबेडकर चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles