![]()
सिरसा जिले की रानिया विधानसभा के दमदमा गांव में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। यह घटना बलदेव सिंह (पिता हीरा सिंह) के घर में हुई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं और सामने की कोठी के शीशे टूट गए। ब्लास्ट के कारण बलदेव सिंह के रसोई घर में रखा फ्रिज, बर्तन, खिड़कियां, दरवाजे और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर में खड़ी कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है, और घर में बंधी एक गाय का मुंह भी जल गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं थी इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस हादसे में एक गाय का मुंह बुरी तरह से झुलस गई।
घटना के समय कोई मौजूद नहीं था नहीं तो होता बड़ा हादसा बताया गया कि घटना के समय बलदेव सिंह अपनी दुकान पर गए हुए थे और परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई घर पर होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। धमाके की आवाज सुनकर पूरा गांव बलदेव सिंह के घर के पास इकट्ठा हो गया।
गैस एजेसियों से पुराने सिलेंडर न देने की मांग मौके पर पहुंची भीड़ ने प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए जाएं। ग्रामीणों की मांग है कि ग्राहकों को पुराने सिलेंडर न दिए जाएं और प्रत्येक सिलेंडर की उचित जांच के बाद ही आपूर्ति की जाए।
Source link
सिरसा में घर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, सामान राख:आसपास के घरों की भी खिड़कियां, घर में किसी के न होने से जनहानि नहीं







