spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा पुलिस की जुए के अड्डे पर रेड:25 जुआरी गिरफ्तार; ₹5.71 लाख की नकदी और ताश के पत्ते बरामद




सिरसा जिला पुलिस ने अपराध और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने शहर सिरसा के चंडी गढिया मोहल्ला में एक मकान पर छापा मारकर बड़े स्तर पर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से मकान मालिक सहित कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 लाख 71 हजार 105 रुपए की नकद राशि और ताश के पत्ते बरामद किए गए। जानकारी देते हुए एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम बीती रात गश्त के दौरान आईटीआई चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंडीगढिया मोहल्ला निवासी दीपक उर्फ काका पुत्र जय सिंह अपने घर में कई लोगों को इकट्ठा कर बड़े स्तर पर जुआ खिलवा रहा है। पुलिस को देख भागने की कोशिश सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और बताए गए मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके पर ही काबू कर लिया। इन आरोपियों को पकड़ा गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान महेंद्र (हिसार), पवन कुमार (सिरसा), ललित कुमार (हिसार), बलजिंदर (हिसार), मनोज कुमार (सिरसा), बुधराम (फतेहाबाद), चंद्रगोपाल (हिसार), भीरा सिंह (जींद), अमन (सिरसा), सुनील (हिसार), अनिल (हिसार), शसन (हिसार), प्रिंस (सिरसा), मुकेश (हिसार), सुरेंद्र (हिसार), सज्जन कुमार (सिरसा), राकेश (हिसार), दीपक (सिरसा), हैप्पी सचदेवा (खारिया), योगेश (सिरसा), सुनील (खारिया), सौरभ चावला (सिरसा), राजेश (हिसार) और गुरदित्ता (कालांवाली) के रूप में हुई है। जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस गैर कानूनी गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा अपराधियों तथा गैर कानूनी धंधा करने वालों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी की आमजन से अपील एसपी दीपक सहारन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में जुआ, सट्टा या अन्य गैर कानूनी गतिविधियां संचालित हो रही हों तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध मुक्त वातावरण तैयार करने में आम नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles