![]()
एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने समालखा बस अड्डे के पास से एक युवक को 9.6 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समालखा के आजाद नगर निवासी मोहित के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मोहित मादक पदार्थ बेचने की फिराक में समालखा बस अड्डे के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक ने समालखा की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब से पॉलिथीन में पैक 9.6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। ग्राहक की तलाश में घूम रहा था सब-इंस्पेक्टर सुभाष के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मोहित ने बताया कि वह जल्दी पैसे कमाने के लिए दो-तीन दिन पहले हरिद्वार से एक युवक से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी थी। बची हुई 9.6 ग्राम हेरोइन बेचने के लिए समालखा बस अड्डे के पास ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। थाना समालखा में आरोपी मोहित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
Source link
समालखा में हेरोइन समेत युवक अरेस्ट:हरिद्वार से खरीद कर लाया, ग्राहक की तलाश में घूम रहा, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश







