spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा में पुरानी रंजिश में किसान पर हमला:पत्नि के साथ कृषि फार्म पर काम कर रहा, गांव छोड़ने की धमकी




पानीपत जिले में समालखा के डिडवाड़ी गांव में एक कृषि फार्म पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले में डिडवाड़ी निवासी रामनिवास की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामनिवास ने पुलिस को बताया कि, 14 अप्रैल को वह अपनी पत्नी सरोज के साथ कृषि फार्म पर काम कर रहे थे। तभी गांव के सतीश, प्रिंस, रोहित, अनिल और कथूरा गांव का एक अज्ञात युवक हथियारों से लैस होकर पहुंचे। हथियारों से लैस होकर पहुंचे हमलावर प्रिंस के हाथ में देसी कट्टा था, जबकि बाकी के पास डंडे थे। पुरानी रंजिश के चलते सभी ने रामनिवास पर डंडों से हमला कर दिया। प्रिंस ने देसी कट्टे के बट से उसके मुंह पर वार किया, जिससे उसके दांत टूट गए। आरोपी जाते समय रामनिवास को गांव छोड़कर चले जाने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की पत्नी सरोज ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रामनिवास को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पीड़ित रामनिवास ने अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles