पानीपत जिले के समालखा में तेज रफ्तार ब्रेजा कार की टक्कर लगने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। यह घटना जीटी रोड पर एलएनटी कॉलेज के सामने कपूर फैक्ट्री के पास हुई। महिला बीएड की परीक्षा देने जा रही थी। मृतका की पहचान नजबगढ़, कश्मीरी कॉलोनी निवासी परमजीत (30) के रूप में हुई है। परमजीत अपने पति राकेश के साथ पानीपत बस स्टैंड से बस में सवार होकर एलएनटी कॉलेज परीक्षा देने आ रही थीं। कपूर फैक्ट्री के सामने बस से उतरने के बाद सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी ड्राइवर फरार टक्कर इतनी भीषण थी कि परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समालखा अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति राकेश ने बताया कि उनका विवाह 7 दिसंबर 2015 को हुआ था। उनकी दो बेटियां हैं और परमजीत दो माह की गर्भवती भी थीं। पुलिस ने पति राकेश के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक और वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और राहगीरों से पूछताछ कर रही है।
Source link
समालखा में तेज रफ्तार ब्रेजा ने महिला को मारी टक्कर:दो बेटियों की मां की मौत, 2 महीने की गर्भवती, बीएड की परीक्षा देने जा रही
