spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शिमला पहाड़ी मंदिर संचालक मोबाइल चोरी:पानी पीने के बहाने आए युवकों ने जेब से पार कर दिया फोन, वारदात सीसीटीवी में कैद




पठानकोट की शिमला पहाड़ी स्थित देवी माता मंदिर में मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद मंदिर संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।’ जानकारी के अनुसार, कुछ संदिग्ध युवक मंदिर परिसर के आसपास घूमते देखे गए थे। मंदिर संचालक ने बताया कि इन युवकों ने उनसे पानी पीने के लिए कहा। उन्हें मंदिर के अंदर लगे वाटर कूलर से पानी पीने के लिए भेजा गया। पानी पीने के बहाने मंदिर में प्रवेश करने वाले युवकों में से एक ने मौका पाकर एक मोबाइल फोन अपनी जेब में डाल लिया। पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कैद हो गई। फुटेज की जांच के बाद मंदिर संचालक ने थाना डिवीजन नंबर-1 में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles