spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू में बसों से सामान चुराने वाले 3 अरेस्ट:भीड़ का फायदा उठाकर करते थे वारदात, 31 हजार की नकदी बरामद




भिवानी पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने बस में महिला के बैग से नकदी और आभूषण चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बसों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोहों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई। मामला गांव पातवान निवासी एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने बहल पुलिस को बताया था कि 21 जनवरी 2026 को बस में यात्रा के दौरान ओबरा बस अड्डे पर पहुंचने पर उसने अपने बैग की जांच की। उसका पर्स गायब मिला, जिसमें 50 हजार रुपए नकद और आभूषण थे। पुलिस ने केस दर्ज शुरू की जांच शिकायत के आधार पर थाना बहल में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुख्य सिपाही प्रमोद कुमार के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की पुलिस टीम ने इस मामले में तीन आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बड़सी निवासी नरेश, गगनखेड़ी निवासी संदीप, और थुराना हांसी निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से 31 हजार रुपए बरामद किए गए। दो आरोपियों से पहले से दर्ज है केस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे भीड़भाड़ वाली बसों में यात्रियों को निशाना बनाकर उनके बैग से सामान चोरी करते थे। उन्होंने तोशाम थाना क्षेत्र में भी बसों में चोरी की तीन अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी नरेंद्र और नरेश पर पूर्व में भी कई अभियोग दर्ज हैं। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद, आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles