![]()
भिवानी जिले के लोहारू में 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 132 केवी सब स्टेशन, लोहारू में टीएल लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। इस दौरान सब स्टेशन से जुड़े सभी 33 केवी और 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। रखरखाव कार्य के कारण कुल 42 फीडर बंद रहेंगे, जिससे लगभग 32 गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। प्रभावित होने वाले गांवों में लोहारू, सोंहासड़ा, अहमदवास, ढाणी कुम्हारन, सामसवास, ढाणी चंदू, गागडवास, बिसलवास, झुम्पा कलां, झुम्पा खुर्द, दमकोरा, गोठड़ा, गिगनाऊ, ढाणी टोड़ा, ढाणी रहीमपुर, ढाणी श्यामा, सुखदेव का बास, ढाणी मनखुस, फरटिया ताल, फरटिया भीमा और फरटिया केहर प्रमुख हैं। किया जाएगा मेंटेनेंस कार्य : एसडीओ बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि टीएल लाइन के सुचारू संचालन और भविष्य में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव कार्य आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करने और किसी भी असुविधा के लिए विभाग का साथ देने की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य पूरा होने के तुरंत बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Source link
लोहारू में कल साढ़े 5 घंटे बिजली कटौती:32 गांवों की आपूर्ति रहेगी प्रभावित, 42 फीडर रहेंगे बंद, होगा मेंटेनेंस कार्य







