spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में स्टूडेंट के साथ श्मशानघाट में रेप:स्कूल जा रही थी नाबालिगा, धमकी देकर किया अगवा, पडोसी के खिलाफ FIR




लुधियाना में एक व्यक्ति ने स्टूडेंट के साथ श्मशानघाट में रेप किया। आरोपी ने स्टूडेंट को स्कूल जाते हुए धमकी दी और उसके बाद अगवा करके उसे श्मशान घाट में ले गया। आरोपी पीड़ित स्टूडेंट का पड़ोसी है। पुलिस ने पीड़ित स्टूडेंट की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना जमालपुर में एफआईआर दर्ज कर दी है। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साहिबाना की है। आरोपी की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई और उसकी उम्र 35 साल है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्कूल जाते समय रास्ते से किया अगवा पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 1 अप्रैल को सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वह मोहल्ले से थोड़ी दूर पहुंची तो गली में ही रहने वाले नीरज कुमार ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और जबरन अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर राम नगर की ओर ले गया। शादी का दबाव बनाया, फिर श्मशानघाट में की दरिंदगी शिकायत के मुताबिक आरोपी काफी देर तक छात्रा को मोटरसाइकिल पर घुमाता रहा और उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाता रहा। जब छात्रा ने घर वापस जाने की गुहार लगाई तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को गांव साहिबाना के श्मशान घाट ले गया,जहां उसने नाबालिग की मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे मोहल्ले के पास छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचकर बेटी ने आपबीती सुनाई घटना के बाद जब छात्रा घर पहुंची तो वह काफी डरी और सहमी हुई थी। मां के पूछने पर उसने रोते हुए आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की कार्रवाई:गंभीर धाराओं में मामला दर्ज जमालपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज की है,जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)(अगवा करना), 87,64 (दुष्कर्म) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी बोले शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला सुरक्षा और बच्चों के खिलाफ अपराध पर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles