spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में श्रीगंगानगर के कपड़ा कारोबारी से लूट:CCTV फुटेज आया सामने, शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया लेकिन आरोपी फरार




लुधियाना में बेखौफ झपटमारों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शहर के सबसे व्यस्त और पॉश कमर्शियल इलाके माता रानी चौक का है जहां शुक्रवार की शाम एक कपड़ा कारोबारी को निशाना बनाया गया। बाइक सवार एक शातिर स्नैचर कारोबारी के हाथ से उनका महंगा मोबाइल फोन झपटकर रफूचक्कर हो गया। वारदात की यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। भूपिंदर सिंह होजरी और कपड़ों के कारोबार के सिलसिले में अक्सर लुधियाना आते-जाते रहते हैं। पीड़ित भूपिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:56 बजे वह माता रानी चौक से सामान खरीदने के लिए एसी मार्केट (AC Market) की तरफ पैदल जा रहे थे। जब वह चौक के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार युवक आया। इससे पहले कि भूपिंदर सिंह कुछ समझ पाते,बाइक सवार ने उनके हाथ पर झपट्टा मारा और कीमती मोबाइल फोन छीनकर मीना बाजार की तरफ बेहद तेज रफ्तार में फरार हो गया। CCTV में दिखा: पीछे भागे लोग, लेकिन चकमा देकर निकला स्नैचर पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार और राहगीर स्नैचर को पकड़ने के लिए दौड़े। सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें साफ नजर आ रहा है कि मोटरसाइकिल पर एक अकेला युवक सवार है। फोन झपटते ही वह बाइक की रेस बढ़ाता है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि वारदात के ठीक बाद कुछ लोग मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के पीछे भागते हैं,लेकिन शातिर स्नैचर भीड़ का फायदा उठाकर सबको चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस खंगाल रही है रूट,पहचान की कोशिशें तेज वारदात के तुरंत बाद सहमे हुए पीड़ित व्यापारी थाना डिवीजन नंबर-1 पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए घटना स्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। शनिवार को इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
इस मामले में थाना कोतवाली के अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का हुलिया और मोटरसाइकिल साफ नजर आ रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें स्नैचर के भागने वाले रूट को ट्रेस कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles