![]()
लुधियाना के भारत नगर चौक स्थित फ्रेंड्स रेजीडेंसी के सामने शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रमुख राजीव टंडन पर हमला करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। खास बात यह है कि इस हमले के खिलाफ राजीव टंडन ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी, बल्कि पुलिस ने ही खुद कार्रवाई करते हुए 4 लोगों के खिलाफ केस बनाया है। पुलिस ने टंडन की कार पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले 4 हमलावरों में से एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश कपूर के रूप में हुई है। जबकि मुख्य आरोपी तरनजोत और दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 132, 221, 351(3) और 324(4) के तहत केस दर्ज किया है। इन्होंने हमला कर टंडन की पायलट गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था और पुलिसकर्मियों को धमकी दी थी। शिकायत में SI ने ये 2 बातें लिखवाईं… नेताओं ने रोष मार्च निकालने का फैसला लिया हिंदू नेता राजीव टंडन पर हुए हमले के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च करने का फैसला किया है। रोष मार्च राजीव टंडन के दफ्तर चौड़ी सड़क से सीपी दफ्तर तक आज दोपहर 12 बजे से निकाला जाएगा। सोमवार की घटी घटना को 3 पॉइंट्स में जानिए हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
लुधियाना में शिवसेना नेता पर हमला करने वालों पर FIR:टंडन ने शिकायत नहीं दी, पुलिस ने खुद एक्शन लिया; एक गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी







