spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में शादी कार्यक्रम में हंगामा, ईंट-पत्थर चले:घरों-दुकानों में तोड़फोड़, मैरिज बीच में रुकी; महिला बोली- बच्ची पर किया था कमेंट




लुधियाना में शादी समारोह के दौरान पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले। इस दौरान घरों और दुकानों में तोड़फोड़ हुई तथा कई लोग घायल हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि शादी के लिए तैयार किया गया भोजन भी कोई नहीं खा सका और समारोह बीच में ही प्रभावित हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर उनकी बहू के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से बिना हूटर बजाए आने की अपील की थी, ताकि हमलावर मौके से न भागें, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद पहुंची। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला:- पुलिस कर रही मामले की जांच स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मारपीट और पथराव होता रहा। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि घरों और अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles