spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में मजदूर का शव खून से लथपथ मिला:साइकिल बेचने की रंजिश, साथी ने धारदार हथियार से काटा; नशे में था




लुधियाना में जगराओं कस्बे के गांव कुलार में सोमवार सुबह एक मजदूर का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस को खेतों में बनी मोटर के पास शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद थाना चौकीमान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साइकिल बेचने को लेकर हुए विवाद में मजदूर की हत्या की गई है। मृतक की पहचान बिहार के लक्ष्मीपुर बिलाही गांव निवासी वैजनाथ यादव (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वैजनाथ पिछले करीब 22 वर्षों से गांव कुलार में प्रदीप सिंह के खेत की मोटर पर रहकर मजदूरी कर रहे थे। साइकिल बेचने को लेकर कुछ दिन पहले हुआ था विवाद पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी चकलेश यादव भी मृतक के ही गांव का रहने वाला है। कुछ समय पहले चकलेश ने वैजनाथ की साइकिल बेच दी थी, जिसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने वैजनाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब खेत मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। हत्यारा और मृतक एक ही गांव के रहने वाले ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों बिहार में एक ही गांव के निवासी थे और लंबे समय से कुलार गांव में मजदूरी कर रहे थे। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आरोपी शराब पीने का आदी है और उसने रविवार को शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। थाना चौकीमान के प्रभारी सुखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया हत्या की वजह पुरानी रंजिश और साइकिल बेचने को लेकर चला आ रहा विवाद है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles