spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया:युवक का चल रहा था अफेयर; गर्भवती होने पर लड़की की उम्र का राज खुला




लुधियाना में एक युवक पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। युवक पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को शादी का झासा देकर घर से भगाया है। लड़की नाबालिग है इस बात का खुलासा तब हुआ जब वह गर्भवती हो गई। सिविल अस्पताल में चेकअप के दौरान उसने अपनी आयु 17 साल बताई। अस्पताल प्रशासन ने तुंरत इलाका पुलिस को सूचना दी। परिजनों के समझाने पर भी नहीं माना लड़का पुलिस को शिकायत देते हुए लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि अरविंदर (काल्पनिक) उनके पड़ोस में रहता है और उनकी बेटी के साथ उसका अफेयर संबंध था। उन्होंने अरविंदर (काल्पनिक) को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। 18 अगस्त, 2025 को चंदन उनकी बेटी को शादी करने की नीयत से भगा ले गया। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी बेटी और आरोपी अरविंदर (काल्पनिक) ने अपनी मर्जी से एक-दूसरे को पति-पत्नी मान लिया है और साथ रहने लगे हैं। परिवार ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 30 अप्रैल 2026 को अस्पताल में हुआ उम्र का खुलासा 30 अप्रैल, 2026 को उन्हें सिविल अस्पताल लुधियाना से एक पर्ची नंबर-****** मिली, जिसमें लड़की के गर्भवती होने की जानकारी दी गई थी। अस्पताल में चेकअप के दौरान नंदिनी ने अपनी उम्र 17 साल बताई।
पुलिस ने चंदन के खिलाफ धारा U/S 376(2 )(N), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अरविंदर (काल्पनिक) लुधियाना का रहने वाला है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles