spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में ट्राले ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को कुचला:टायरों के बीच फंसकर तोड़ा दम, पटवारी से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे




लुधियाना के थाना फोकल प्वाइंट के अंतर्गत आते मेट्रो रोड पर सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ गोल मार्केट के पास सेठी आइसक्रीम के कट पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा सवार एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सीधे ट्राले के भारी-भरकम टायरों के नीचे आ गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पटवारी से मिलने जाने की बात कहकर निकले थे घर से मृतक की पहचान 60 वर्षीय जय प्रकाश के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद से ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। जय प्रकाश की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रोते हुए बोली शाम को वे बिल्कुल ठीक-ठाक हालत में घर से यह कहकर निकले थे कि किसी जरूरी काम के सिलसिले में पटवारी से मिलने जा रहे हैं। पूरा परिवार घर पर उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन तभी अचानक फोन पर उनके एक्सीडेंट की खबर आई और सब कुछ उजड़ गया।” संतुलन बिगड़ने से टायरों के नीचे आए बुजुर्ग मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम करीब 7:10 बजे का है। जय प्रकाश अपनी एक्टिवा (रजिस्ट्रेशन नंबर: PB10-GM-8618) पर सवार होकर मेट्रो रोड से गुजर रहे थे। जैसे ही वह सेठी आइसक्रीम के नजदीक कट के पास पहुंचे, तो एक बड़े ट्राले ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग अपना संतुलन खो बैठे और सीधे ट्राले के टायरों के नीचे आ गए। शव मोर्चरी में रखवाया हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस ने घटना के संबंध में आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles