Top 5 This Week

Related Posts

रोहतक में पानी की समस्या को लेकर लोगों का रोष:जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, समाधान करवाने की उठाई मांग




रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में सप्लाई का पानी न आने के कारण कॉलोनीवासियों ने रोष प्रकट किया। शाम को कॉलोनी की महिला व पुरुष एकत्रित हुए और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जिला प्रशासन से पानी की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुल्तान सिंह, अनिल कुमार, गुलाब सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से कॉलोनी में करीब 100 घरों के अंदर एक समय भी पानी नहीं आ रहा, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। घर का काम करना भी मुश्किल हो गया है। इसके बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। गंदे पानी की करते हैं सप्लाई
कॉलोनी निवासी राजपति, मीनाक्षी, सुमन, गीता देवी ने बताया कि एक महीने में दो-तीन बार पानी आया है, लेकिन वह सीवर के पानी से भी गंदा पानी था, जिसमें से बदबू आ रही थी। उस पानी का इस्तेमाल घर के किसी काम में नहीं किया जा सकता। पानी के बारे में शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। पानी के टैंकर मंगवाकर चला रहे काम
कॉलोनी निवासी कांता देवी, रेनु बाला, सुमित्रा देवी, मोनिका ने बताया कि पानी की सप्लाई न आने के कारण घर के कामों के लिए टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। टैंकर का पानी टंकियों में दूषित हो जाता है, जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन को जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कॉलोनीवासी आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें