![]()
रोहतक में राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट परीक्षा का आयोजन आज करवाया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से पूरी व्यवस्था की गई है। जिले में 17 एग्जाम सेंटर पर करीब 5304 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिन्हें सेंटरों तक पहुंचाने के लिए सिटी बसों का प्रबंध किया गया है। नीट की कठित परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 को लागू कर दिया गया है। दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित होने व कोचिंग सेंटरों के खोलने पर प्रतिबंद रहेगा। नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 2 बजे से 5 बजे तक जैमर रहेंगे एक्टिव
परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर दोपहर 2 बजे पेपर शुरू होने से पहले की जैमर को एक्टिव कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी प्रकार का इंटरनेट काम नहीं करेगा। पेपर खत्म होने के बाद ही जैमर हटाए जाएंगे। वहीं, परीक्षा केंद्रों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिनसे पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। बायोमेट्रिक के साथ होगी वीडियोग्राफी
नीट परीक्षा के दौरान पहले गेट पर ही बायोमेट्रिक हाजरी लगाई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक का मिलान नहीं होगा, उनसे अंडरटेकिंग लेकर परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। परीक्षा के दोरान सभी की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। साथ ही मुन्नाभाईयों को पकड़ने के लिए पूरा प्रबंध किया गया है। परीक्षा करवाने के लिए सेंटर पूरी तरह तैयार
डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि नीट परीक्षा के लिए सेंटर पूरी तरह तैयार है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित हो चुके है। साथ ही जैमर व बायोमेट्रिक की मशीनें भी पहुंचा दी गई है। नीट परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से पूरा करवाया जाएगा, जिसके लिए पूरा प्रशासन लगा हुआ है।
Source link
रोहतक में नीट की परीक्षा आज, धारा 163 लागू:कोचिंग व ट्यूशन सेंटर रहेंगे बंद, सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी






