![]()
रोहतक में जिला कोर्ट की मेल पर कोर्ट कॉम्पलेक्स व डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरी मेल मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर आर्य नगर थाना पुलिस व बम स्कवायड टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट कॉम्पलेक्स व डीसी ऑफिस को खाली करवाकर सर्च अभियान चलाया गया। जिला कोर्ट की मेल पर खालिस्तान की तरफ से मेल आई थी, जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद कोर्ट कॉम्पलेक्स को खाली करवाकर सर्च अभियान चलाया गया। वहीं, डीसी ऑफिस में भी पुलिस की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि सर्च ऑपरेशन के बाद कहीं कुछ नहीं मिला। कुछ दिन पहले नगर निगम व स्कूल को उड़ाने की मिली धमकी
रोहतक नगर निगम व मॉडल स्कूल को उड़ाने की कुछ दिन पहले ही खालिस्तान की तरफ से धमकी मिली थी। नगर निगम कमिश्नर की मेल पर यह धमकी आई थी, जिसके बाद नगर निगम में भी अलर्ट घोषित किया गया था। पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद कहा कि धमकी भरी मेल फेक थी। कोर्ट में सर्च ऑपरेशन चलाया गया
आर्य नगर थाना इंचार्ज नरेश राठी ने बताया कि कोर्ट में एक धमकी भरी मेल आई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस टीम ने कोर्ट कॉम्पलेक्स व डीसी ऑफिस दोनों में जांच की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। जिला कोर्ट की मेल पर आया मैसेज
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि कोर्ट की अधिकारिक मेल पर बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज आया था, जिसके बाद बार एसोसिएशन की तरफ से भी सावधानी बरती गई है। पुलिस के साथ मिलकर सर्च अभियान में सहयोग दिया गया।
Source link







